कानून के दो मुख्य स्तंभ – सार्वजनिक और व्यक्तिगत कानून की सरल व्याख्या

कानून के दो मुख्य स्तंभ
कानून के दो मुख्य स्तंभ

कानून किसी भी सभ्य समाज की रीढ़ होता है। यह न केवल लोगों के अधिकारों की रक्षा करता है, बल्कि व्यवस्था बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। यदि आप कानून (Law) को समझना चाहते हैं, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि कानून को मोटे तौर पर दो भागों में बांटा जाता है – सार्वजनिक कानून (Public Law) और व्यक्तिगत कानून (Private Law / Civil Law)। आइए इन्हें सरल भाषा में समझते हैं।

सार्वजनिक कानून क्या है ? What is Public Law

सार्वजनिक कानून वह कानून होता है जो व्यक्ति और राज्य (Government) के बीच संबंधों को नियंत्रित करता है।इसका मुख्य उद्देश्य समाज में अनुशासन बनाए रखना और कानून व्यवस्था को लागू कराना होता है।

सार्वजनिक कानून के प्रमुख प्रकार:

कानून का प्रकारउद्देश्य
संवैधानिक कानून (Constitutional Law)नागरिकों के मौलिक अधिकारों की सुरक्षा करना
आपराधिक कानून (Criminal Law / फौजदारी कानून)अपराध करने वाले को सज़ा देना

उदहारण: यदि कोई व्यक्ति चोरी करता है या हिंसा करता है, तो पुलिस हस्तक्षेप करती है, FIR दर्ज होता है और अदालत सज़ा सुनाती है। यह आपराधिक कानून के अंतर्गत आता है।

व्यक्तिगत कानून क्या है ? What is Private / Civil Law

व्यक्तिगत कानून व्यक्ति और दूसरे व्यक्ति के बीच होने वाले विवादों को सुलझाने के लिए बनाया गया है। इसे आमतौर पर दीवानी कानून (Civil Law) भी कहा जाता है।व्यक्तिगत कानून किन क्षेत्रों में लागू होता है?

मामलाउदाहरण
संपत्ति विवादजमीन या मकान को लेकर झगड़ा
वैवाहिक स्थितिशादी, तलाक, गोद लेना
हर्जाना (Compensation)सड़क दुर्घटना, मानहानि आदि में नुकसान की भरपाई

उदाहरण: यदि किसी ने आपकी गाड़ी को नुकसान पहुंचाया, तो दीवानी अदालत (Civil Court) आपको हर्जाना दिला सकती है

आपराधिक और दीवानी कानून में अंतर (Difference Between Criminal and Civil Law)

आधारआपराधिक कानून (Criminal Law)दीवानी कानून (Civil Law
उद्देश्यअपराधी को सज़ा देनापीड़ित को न्याय और मुआवजा दिलाना
शिकायत कौन करता है?राज्य (Police / Govt)पीड़ित व्यक्ति
परिणामजेल / जुर्मानाहर्जाना / अधिकार की बहाली

क्या दोनों कानून एक साथ लागू हो सकते हैं?

हाँ, कई मामलों में दोनों कानून एक साथ लागू होते हैं।

उदाहरण: – यदि किसी ने कॉपीराइट वाली किताब चुरा कर छापी —

आपराधिक कानून के तहत उसे सज़ा मिल सकती है
दीवानी अदालत उसे हर्जाना देने का आदेश भी दे सकती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

कानून दो प्रमुख हिस्सों में बंटा है — सार्वजनिक कानून, जो राज्य और व्यक्ति के संबंधों को नियंत्रित करता है, और व्यक्तिगत / दीवानी कानून, जो व्यक्ति-से-व्यक्ति विवादों को हल करता है। दोनों ही कानून समाज में न्याय और व्यवस्था बनाए रखने के लिए अनिवार्य हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top